Rajasthan RAS Syllabus 2024: राजस्थान आरएएस का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी

Rajasthan RAS Syllabus 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा आरएएस वैकेंसी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन कुल 733 पदों के लिए जारी किया गया है नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आरएएस प्रीमियम एग्जाम 2025 के आयोजन से संबंधित एग्जाम डेट भी जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स एक्जाम 2025 का आयोजन 2 फरवरी 2025 से किया जाने वाला है।

Rajasthan RAS Syllabus 2024

ऐसे में सभी इच्छुक उम्मीदवार आरएएस एग्जाम की अभी से तैयारी करना शुरू कर दें। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही राजस्थान आरएएस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसकी जानकारी इस आर्टिकल के नीचे दी हुई है।

राजस्थान आरएएस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषयों से कुल 200 नंबर के क्वेश्चन पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग की बात करें तो 0.33 नंबरों की नेगेटिव मार्किंग की जाती है। इसके साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा न्यू रूल के मुताबिक यदि कोई उम्मीदवार 10 क्वेश्चन से अधिक बिना कोई ऑप्शन भरे खाली छोड़ देता है तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इसलिए यदि किसी उम्मीदवार को किसी क्वेश्चन का आंसर नहीं आता है तो उसे पांचवा ऑप्शन भरना है।

Rajasthan RAS Selection Process 2024

राजस्थान आरएएस वैकेंसी परीक्षा में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा में प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए 1 पेपर का आयोजन किया जाता है। वहीं मुख्य परीक्षा की बात करें तो मुख्य परीक्षा के लिए 4 पेपर का आयोजन किया जाता है और चारों पेपर 200-200 नंबर के होते हैं।

Rajasthan RAS Exam Pattern & Syllabus 2024

राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से राजस्थान आरएएस एक्जाम पेटर्न एंड सिलेबस को ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आप सभी उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आरएएस सिलेबस को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। आरएएस की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए तैयारी शुरू करने से पहले आप सभी उम्मीदवार आरएएस के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को एक बार आवश्यक चेक करे।

आरएएस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए आप सभी उम्मीदवार राजस्थान आरएएस प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को हल करें। प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने से आपको इंपॉर्टेंट टॉपिक के बारे में भी पता चलेगा जिससे आपको तैयारी करते समय सहायता मिलेगी।

RPSC RAS Pre Exam Pattern 2024

  • Mode Of Exam: आरएएस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
  • Exam Type: वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पी।
  • Exam Duration: इस परीक्षा के लिए आपको 3 घंटे का निर्धारित समय दिया जाएगा।
  • No. Of Questions: प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए 150 क्वेश्चन आपसे पूछे जाएंगे।
  • No. Of Marks: फर्स्ट पेपर के लिए 200 नंबर निर्धारित किए गए हैं।
  • Negative Marking: गलत उत्तर करने पर या किसी क्वेश्चन को खाली छोड़ने पर 1/3 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • Exam Subject: इस परीक्षा में आपसे राजस्थान सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषयों से क्वेश्चन पूछे जाने वाले हैं।

RPSC RAS Mains Exam Pattern 2024

आरएएस की मुख्य परीक्षा के लिए चार पेपर शामिल किए जाएंगे जो वर्णनात्मक, विश्लेषणात्मक प्रकार के होने वाले हैं। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सभी पेपर देने होंगे जिसमें शॉर्ट, मीडियम, विस्तृत उत्तरीय और वर्णनात्मक प्रकार के क्वेश्चन पेपर शामिल होंगे। सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी पेपर का स्तर सीनियर सेकेंडरी लेवल का होने वाला है।

  • Exam Mode: इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा।
  • No. Of Marks: प्रत्येक क्वेश्चन पेपर 200 नंबर का होने वाला है, वही चारों क्वेश्चन पेपर कुल 800 नंबर के होंगे।
  • Exam Duration: इस परीक्षा में प्रत्येक क्वेश्चन पेपर के लिए आपको 3 घंटे का निर्धारित समय दिया जाएगा।

Rajasthan RAS Prelims Syllabus 2024

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • राजस्थान की प्रमुख हस्तियां।
  • राजस्थान के लोक देवता।
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • Historical Rajasthan: प्रारंभिक ईसाई युग के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक केंद्र।
  • प्राचीन राजस्थान में समाज, धर्म और संस्कृति।
  • Political Awakening: समाचार पत्रों और राजनीतिक संस्थाओं की भूमिका।
  • 20वीं शताब्दी में आदिवासी और किसान आंदोलन, 20वीं शताब्दी के दौरान विभिन्न रियासतों में प्रजा मंडल आंदोलन।
  • Rise of Modern Rajasthan: 19वीं – 20वीं शताब्दी के दौरान राजस्थान में सामाजिक जागृति के कारक।
  • Architectural Tradition of Rajasthan- मंदिर, किले, महल और मानव निर्मित जल निकाय।
  • चित्रकला और हस्तशिल्प के विभिन्न स्कूल।
  • Language and Literature: राजस्थानी भाषा की बोलियाँ।
  • राजस्थानी भाषा का साहित्य और लोक साहित्य।
  • Religious life: राजस्थान में धार्मिक समुदाय, संत और संप्रदाय।
  • Prehistoric Sites Of Rajasthan- पुरापाषाण काल ​​से ताम्रपाषाण काल ​​और कांस्य युग तक।
  • Performance Art: शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत और वाद्ययंत्र, लोक नृत्य और नाटक।
  • Social Life in Rajasthan: मेले और त्यौहार, सामाजिक रीति-रिवाज और परंपराएं, पोशाक और आभूषण।
  • प्रमुख राजवंशों के प्रमुख शासकों की राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ – गुहिल, प्रतिहार, चौहान, परमार, राठौड़, सिसोदिया और कच्छावा।
  • मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक और राजस्व व्यवस्था।

INDIAN HISTORY

Ancient & Medieval Period

  • प्राचीन भारत में कला और वास्तुकला।
  • विजयनगर की सांस्कृतिक उपलब्धियां।
  • सल्तनत काल: प्रमुख सल्तनत शासकों की उपलब्धियां।
  • भक्ति और सूफी आंदोलन का धार्मिक और साहित्यिक योगदान।
  • प्राचीन भारत में भाषा और साहित्य का विकास: संस्कृत, प्राकृत और तमिल।
  • मध्यकालीन काल के दौरान कला और वास्तुकला, चित्रकला और संगीत का विकास।
  • मुगल काल: राजनीतिक चुनौतियां और सुलह- अफगान, राजपूत, दक्कन राज्य और मराठा।
  • प्रमुख राजवंशों के प्रमुख शासकों की उपलब्धियां: मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव और चोल।
  • भारत की सांस्कृतिक नींव – सिंधु और वैदिक युग, संन्यासी परंपरा और नई 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व के धार्मिक विचार- आजीवक, बौद्ध धर्म और जैन धर्म।

आधुनिक काल

  • 19वीं शताब्दी के दौरान सामाजिक-धार्मिक सुधार: विभिन्न नेता और संस्थाएँ।
  • आधुनिक भारत का विकास और राष्ट्रवाद का उदय: बौद्धिक जागृति, प्रेस, पश्चिमी शिक्षा।
  • स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण: राज्यों का भाषाई पुनर्गठन, नेहरूवादी युग के दौरान संस्थागत निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास।
  • स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- इसके विभिन्न चरण, धाराएँ और महत्वपूर्ण योगदानकर्ता, देश के विभिन्न भागों से योगदान।

Geography of World and India

World Geography

  • कृषि के प्रकार।
  • प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र।
  • प्रमुख नदियाँ और झीलें।
  • प्रमुख भू-आकृतियाँ- पर्वत, पठार, मैदान और रेगिस्तान।
  • पर्यावरण संबंधी मुद्दे- मरुस्थलीकरण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का क्षरण।

Geography of India

  • प्रमुख नदियाँ और झीलें।
  • प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र।
  • मानसून और वर्षा वितरण का तंत्र।
  • प्रमुख भू-आकृतियाँ- पर्वत, पठार, मैदान।
  • विद्युत संसाधन- पारंपरिक और गैर-पारंपरिक।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख परिवहन गलियारे।
  • प्रमुख फसलें- गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय और कॉफी।
  • प्रमुख खनिज- लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक।

Geography of Rajasthan

  • प्रमुख उद्योग।
  • जलवायु विशेषताएँ।
  • प्रमुख नदियाँ और झीलें।
  • प्राकृतिक वनस्पति और मिट्टी।
  • प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र और उनकी विशेषताएँ।
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ और जल संरक्षण तकनीकें।
  • प्रमुख फसलें- गेहूँ, मक्का, जौ, कपास, गन्ना और बाजरा।
  • जनसंख्या-वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात और प्रमुख जनजातियाँ।
  • खनिज- धात्विक और अधात्विक।
  • पर्यटन केंद्र और सर्किट ।
  • ऊर्जा संसाधन- पारंपरिक और अपारंपरिक।
  • जैव विविधता और उसका संरक्षण।

Indian Constitution, Political System & Governance

State Political System

  • मंत्रिपरिषद।
  • विधान सभा।
  • राज्यपाल।
  • मुख्यमंत्री।
  • उच्च न्यायालय।

Administrative Law

  • स्थानीय स्वशासन।
  • जिला प्रशासन।
  • पंचायती राज संस्थाएँ।

Institutions

  • लोकायुक्त।
  • राज्य चुनाव आयोग।
  • राज्य सूचना आयोग।
  • राज्य मानवाधिकार आयोग।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग।

Public policy and Rights

  • नागरिक चार्टर।
  • सार्वजनिक नीति।
  • कानूनी अधिकार।

Economic Concepts and Indian Economy

Basic Concepts of Economics

  • राष्ट्रीय आय।
  • माल और सेवा कर।
  • बजट, बैंकिंग, सार्वजनिक वित्त।
  • वृद्धि और विकास का बुनियादी ज्ञान।

Accounting

  • ई-कॉमर्स।
  • राजकोषीय और मौद्रिक नीतियां।
  • स्टॉक एक्सचेंज और शेयर बाजार।
  • सब्सिडी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली।
  • अवधारणा, उपकरण और प्रशासन में उपयोग।

Inflation

  • प्रभाव।
  • अवधारणा।
  • नियंत्रण तंत्र।

Economic Development and Planning

  • मुद्दे और पहल।
  • कृषि, उद्योग, सेवा।
  • व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति।
  • आर्थिक सुधार और उदारीकरण।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएँ और सरकारी पहल।

Human Resource & Economic Development

  • खुशी सूचकांक।
  • मानव विकास सूचकांक।
  • कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
  • गरीबी और बेरोजगारी: अवधारणा, प्रकार, कारण, उपाय और वर्तमान प्रमुख योजनाएँ।

Economy Of Rajasthan

  • वृद्धि, विकास और योजना।
  • प्रमुख विकास परियोजनाएँ।
  • बुनियादी ढाँचा और संसाधन।
  • अर्थव्यवस्था का व्यापक अवलोकन।
  • प्रमुख कृषि, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के मुद्दे।
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़े वर्गों/अल्पसंख्यकों/ विकलांग व्यक्तियों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धों, किसानों और मजदूरों के लिए राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ।

Science & Technology

  • जैव विविधता।
  • स्वास्थ्य देखभाल।
  • रोजमर्रा के विज्ञान की मूल बातें।
  • कंप्यूटर, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी।
  • प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास।
  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उपग्रह।
  • संक्रामक, गैर-संक्रामक और जूनोटिक रोग।
  • राजस्थान के विशेष संदर्भ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास।
  • खाद्य और पोषण, रक्त समूह और आरएच फैक्टर।
  • नैनो प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और आनुवंशिक इंजीनियरिंग।
  • पर्यावरण और पारिस्थितिकी परिवर्तन और उनके प्रभाव।
  • कृषि, बागवानी, वानिकी और पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में।

Reasoning & Mental Ability

Logical Reasoning

  • कथन और तर्क।
  • विश्लेषणात्मक तर्क।
  • कथन और निष्कर्ष।
  • कथन और धारणाएँ।
  • कथन और कार्रवाई के पाठ्यक्रम।

Mental Capacity

  • दर्पण / जल चित्र।
  • दिशा बोध परीक्षण।
  • तार्किक वेन आरेख।
  • कोडिंग / डिकोडिंग।
  • संख्या / अक्षर अनुक्रम।
  • संबंधों से संबंधित समस्याएं।
  • आकृतियाँ और उनके उप खंड।

Basic Numeracy

  • प्रतिशत।
  • प्रायिकता।
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
  • क्रमचय और संयोजन।
  • अनुपात, समानुपात और साझेदारी।
  • समतल आकृतियों की परिधि और क्षेत्रफल।
  • डेटा विश्लेषण (तालिकाएँ, बार आरेख, रेखा ग्राफ, पाई-चार्ट)
  • माध्य (अंकगणित, ज्यामितीय और हार्मोनिक), माध्यिका और बहुलक।

Current Affairs

  • समाचार में रहने वाले व्यक्ति, स्थान और संस्थान।
  • खेल और खेल से संबंधित गतिविधियाँ।
  • राजस्थान, भारत और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएँ और मुद्दे।

Rajasthan RAS Mains Syllabus 2024

Rajasthan RAS Syllabus 2024 PDF Download Kaise Karen

राजस्थान आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवार निम्नलिखित दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आप सभी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद 3 लाइन मेनू में जाकर “कैंडिडेट इनफॉरमेशन” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपको सिलेबस का ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अलग-अलग भर्तियों के लिए जारी किए गए आरपीएससी सिलेबस 2025 का नया पेज ओपन होगा।
  • यहां पर आपको राजस्थान आरएएस सिलेबस 2025 सेलेक्ट करके आरएएस सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर देख रहे डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपका डिवाइस में सिलेबस की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।

Leave a Comment